पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोली लगने के दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दानापुर । लालकोठी झोपड़पट्टी में होली की रात को बदमाशों ने मो.बंटी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी है। इस बीच जख्मी का इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। जख्मी बंटी अपराधी प्रवृति का है। वह हत्या के मामले में जेल गया था। कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जख्मी का बयान लेने के लिए पुलिस गयी थी। जहां पीड़ित के परिजनों द्वारा बताया गया कि बंटी अभी बयान देने की हालत में नहीं है। स्थिति में सुधार होते ही बयान दर्ज करवा दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...