पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टाफ को काम करने के लिए उठाया था ठेकेदार ने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना| बिहार म्यूजियम के पास शुक्रवार को दिन में जिस युवक को उठाने की बात सामने आई थी वह कोई अपहरण नहीं था। उठाया गया युवक लक्ष्मण बिहटा में ठेकेदारी करने वाले गुंजन कुमार का स्टाफ था। पुलिस ने शनिवार की रात को बिहटा में छापेमारी कर गुंजन व लक्ष्मण के साथ ही उस डस्टर कार को भी बरामद कर लिया। घटना के बाद लेकर शनिवार की रात तक पुलिस अपहरण और किसी अनहोनी की आशंका को लेकर सहमी हुई थी। दरअसल पुलिस ने जब गाड़ी का नंबर खंगाला तो वह गुंजन के नाम से था। डीटीओ से उसका पता लिया गया जो शेखपुरा के बरबीघा का मिला। लक्ष्मण भी वहीं का है। उसके बाद पुलिस ने गुंजन के एक करीबी रिश्तेदार को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की गई। गुंजन का माेबाइल नंबर लिया गया उसके बाद कोतवाली थानेदार रामशंकर ने संपर्क किया तब पता चला कि दोनों बिहटा में हैं। गुंजन ने बताया कि उसे लक्ष्मण की साइट पर जरूरत थी इसलिए उसे ले गए।
खबरें और भी हैं...