संविदा पर नियोजित अनुदेशक की मांगी रिपोर्ट
पटना | संविदा के आधार पर विभिन्न आईटीआई में नियोजित 212 व्यवसाय अनुदेशकों की सेवा और कार्य दक्षता की रिपोर्ट मांगी गई है। नियोजन व प्रशिक्षण निदेशक ने सभी आईटीआई के प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्य से जल्द रिपोर्ट देने के लिए पत्र भेजा है। 212 अनुदेशकों की अवधि विस्तार 31 मई 2020 तक के लिए है। इन्हें सेवा विस्तार देने का मामला विचाराधीन है।