रेलवे के हाॅस्पिटल में काेराेना सस्पेक्टेड मरीजाें के लिए अाइसाेलेशन वार्ड खुला
करबिगहिया में अाइसाेलेशन वार्ड का निरीक्षण करते पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी।
पटना|करबिगहिया स्थित रेलवे के सेंट्रल सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल में भी काेराेना वायरस के मद्देनजर अाइसाेलेशन वार्ड खाेला गया है। इसमें सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा के लिए रेलवे ने जोनल कंट्रोल सेंटर बनाया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 9264190352 भी जारी किया है। यह 24 घंटे कार्यरत है। गुरुवार काे पूर्व मध्य रेल के जीएम एलसी त्रिवेदी ने सेंट्रल सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल का वार्षिक निरीक्षण किया। जीएम ने अस्पताल में रैम्प, कैंटीन, मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए बनाए गए विश्रामगृह, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, विस्तारित दंत विभाग एवं दंत चिकित्सा से संबंधित अन्य उपकरण का भी उद्घाटन किया। इस माैके पर अपर महाप्रबंधक अरुण कुमार शर्मा, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डाॅ. एम रवि कुमार, अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डाॅ. श्यामल दास मौजूद थे।