बदमाशों ने दुकानदार को रंगदारी के लिए धमकाया
पटना सिटी | गुलजारबाग अनाज मंडी के कारोबारी शुभंकर की दुकान पर चढ़कर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। दुकानदार का कहना है कि रंगदारी के लिए धमकी दी जा रही है। दुकानदार ने बताया कि रविवार की शाम चार बजे पिता जगदीश प्रसाद दुकान बैठे थे। उसी वक्त तीन बदमाश युवक पहुंचे और कहा कि अभी मात्र 20 हजार रुपए मांग रहे हैं। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। एक युवक ने फायरिंग की चेष्टा की। पुलिस को सूचना देने पर सभी धमकी देते हुए फरार हो गए। दुकानदार ने सुरक्षा की मांग एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संबंधित आलमगंज थाने में लिखित सूचना दी है।