सड़क पार कर रहे मजदूर को पिकअप वैन ने कुचला
फुलवारीशरीफ|जानीपुर थाना के फरीदपुर के नजदीक अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क पार कर रहे मजदूर को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे एम्स पटना में भर्ती कराया गया, जहां उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मजदूर फरीदपुर निवासी रंजीत नट बताया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग वैन को पकड़ने के लिए दौड़े और इस बीच वैन भी पलट गई। इसके चालक को लोगों ने बंधक बना लिया और जमकर धुनाई की। स्थानीय मुखिया नीरज कुमार ने मशक्कत के बाद भीड़ से चालक प्रेमचंद नट को सुरक्षित स्थान पर ले गए और बाद में पुलिस को सौंप दिया।