अवर अभियंता संघ का धरना स्थगित
पटना| अवर अभियंता संघ का धरना स्थगित हाे गया है। संघ के महासचिव दिलीप कुमार दिनकर ने कहा कि काेराेना वायरस काे देखते हुए रविवार काे सुबह 11 बजे से हाेने वाले मार्च अाैर धरने काे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने 13 मार्च काे पत्र लिखकर अाैर जिला प्रशासन ने फाेन कर धरने काे स्थगित करने की सलाह दी थी। 15 मार्च काे मांगों काे लेकर कनीय अभियंता धरना देने वाले थे।
कृषि समन्वयकों की हड़ताल स्थगित : बिहार कृषि समन्वयक संघ ने 25 मार्च से गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है। प्रशांत कुमार सिंह, मंजीत कुमार, धनेश्वर कुमार भारती ने यह जानकारी दी। भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन करने की चेतावनी भी विभाग को दी है।