- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Bihta News The Students Gave The Message Of Saving Water And Playing Water Greenery By Playing Dry Holi
सूखी होली खेलकर पानी को बचाने और जल-जीवन-हरियाली का छात्र-छात्राओं ने दिया संदेश
जिनपुरा रोड में स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। स्कूल के छात्र-छात्राअाें और अभिभावकाें ने इसे आनंदोत्सव के रूप में मनाया। चेयरमैन नवीन सिंह, निदेशक दिव्या शर्मा, प्राचार्य मिताली मुखर्जी, इंदु कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनिता कुमारी, सुनील कुमार आदि ने फूलों की वर्षा और गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दीं।
चेयरमैन नवीन सिंह ने कहा कि होली का पर्व शांति, खुशहाली अाैर आपसी भाईचारे का प्रतीक है। होली रंगों का पर्व है, जो दुश्मनों को भी दोस्त बना देता है। निदेशक दिव्या शर्मा ने कहा कि माता की भक्ति से बालक इस लोक को, पिता की भक्ति सर मध्यलोक को और गुरु की भक्ति से ब्रह्मलोक को प्राप्त कर लेता है। मौके पर सूखी होली खेलते हुए पानी को बचाने और जल-जीवन-हरियाली का संदेश दिया गया।
खेसारीलाल व पूनम दुबे ने लगाए ठुमके
बिहटा के जिनपुरा रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में रविवार को होली मिलन समारोह में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने एक-दूसरे को अबीर लगाया।
होली मिलन समारोह में बच्चाें का धमाल
बाढ़। रविवार को भुवनेश्वरी चौक स्थित किडजी व विद्या भारती स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने जमकर होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाया। बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। बच्चों ने लेट्स प्ले होली गाने पर मस्ती भरा डांस भी किया। चौथी क्लास के हर्षदीप ने होली पर कृत्रिम और रासायनिक रंगों से बचने को कहा। स्कूल के निदेशक इंजीनियर सौरभ ने होलिका दहन और होले के महत्व के बारे में बताया। माैके पर शिक्षिकाएं निशा, शिखा, सपना, गीता, खुशबू, संजना, संध्या, रिचा, मोनालिसा, चांदनी आदि उपस्थित थीं।
बिहटा। पैनाल स्थित हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क द्वारा होली को यादगार बनाने के लिए ‘रंग बरसे’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भोजपुरी गायक सह हीरो खेसारीलाल यादव और नायिका पूनम दुबे के परफॉर्मेंस पर लोगों ने खूब मस्ती की। खेसारी लाल ने माटी के मूरति से पूछ तानी के गायन से कार्यक्रम की शुरुअात की। मौके पर पानी डांस, ड्राय डांस, लाइव डीजे कंसर्ट, वाटर बबल्स, ड्राय राइड्स, वाटर राइड्स प्रमुख आकर्षण बना रहा।हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क के निदेशक राहुल कुमार और धनंजय कुमार ने बताया कि होली भारत का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे सभी धर्मों के लोग उल्लास के साथ मनाते हैं। इसलिए इसबार भी हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क में पटना के लोगों के लिए यादगार बनाने के उद्देश्य से होली में विशुद्ध मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
बिहटा में बाल कलाकारों ने रंग-गुलाल लगाकर मचाया धमाल
बिहटा। रविवार को बिहटा राघोपुर स्थित अंतर्नाद संगीत महाविद्यालय में बाल कलाकारों ने होली के गीतों के साथ खूब रंग-गुलाल उड़ाए। मौके पर बाल कलाकार आकांक्षा मिश्रा, आयुसी स्नेहल, आदित्य सुमन, अभ्या त्रिदशा, अविनाश पाठक, प्रियांशु, नवीन, मयंक, शशांक, नीतिन, अंकिता, निहारिका, उज्ज्वल, अर्णव, धर्मेंद्र, राहुल, शमशेर, विपुल, निशित, मानस ने प्रीतम होली मनाना होगा..., आज बिरज में होली.. सहित कई गीतों की प्रस्तुति से पूरा माहौल होलीमय बना दिया। मौके पर हरिणारायन शर्मा, संतोष कुमार, रिंकू पाठक अादि उपस्थित रहे।
फतुहा। रविवार को स्थानीय वाणी पुस्तकालय में नागरिक समिति की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विधान पार्षद नवल किशोर प्रसाद अाैर वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय ने किया। इस दौरान नागरिक समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दीं। झाल व ढोलक पर होली के गीत गाए और खूब झुमे। लोगों ने पकौड़े का लुत्फ उठाया। मौके पर कृष्णा प्रसाद, नेमन सिंह, दयानंद यादव, जिला पार्षद सुधीर यादव, परशुराम सिंह, संजय गोप, कपिलदेव प्रसाद, प्रो अवधेश कुमार, पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, पूर्व पार्षद आजाद गांधी उपस्थित थे।
बाढ़ में होली मिलन समारोह में अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी बधाई
बाढ़ | रविवार को स्थानीय मसूदबीघा स्थित दुर्गा मंदिर के हाल मे सतेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी गईं। इस मौके पर दिनेश प्रसाद यादव, शिव कुमार यादव, निराला जी, निरंजन यादव समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।
बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गईं, फूलों की वर्षा भी की गई
नागरिक समिति ने मनाया होली मिलन समारोह