पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नौतन में योग से स्वस्थ रहने की बताई गई विधि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के बसदेवा में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र के बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल होकर लाभान्वित हो रहे हैं। योग शिविर में योग शिक्षक ने बताया कि वर्तमान में भागदौड़ का लोगों के सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, डिप्रेशन, लीवर, जोड़ों के दर्द, कब्ज, मानसिक तनाव, मांसपेशियों में तनाव, भावनात्मक तनाव आदि रोगों के नियमित शिकार हो रहे हैं। सोमवार को इस योग शिविर में शिक्षक, चिकित्सक, बच्चे, युवा और वृद्धों ने हिस्सा लिया। उनके द्वारा योग भगाए रोग का संकल्प लिया गया। प्रशिक्षक द्वारा बताए गए तरीकों से सभी ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक बबलू कुमार के सानिध्य में योग के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी बताए गए। उन्होंने बताया कि किसी भी दवा का सेवन न करना पड़े, इसके लिए हर व्यक्ति को थोड़ा समय निकालकर प्रतिदिन अवश्य योग करना चाहिए। उन्होंने निःशुल्क योग शिविर में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर योग अपनाकर निरोग रहने की बात कही गई। योग शिविर में प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक योग प्रशिक्षण तथा संध्या 6 से 7:00 बजे तक आरोग्य सभा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मधुलाल यादव, डॉ. विजय सक्सेना, फिरोज अंसारी, डॉ. रामनरेश सिंह, केशव साहनी, अमित कुमार राम आदि थे।

खबरें और भी हैं...