पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

योजनाओं की जांच करने पचरुखी पहुंची अधिकारियों की टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीवान| पचरुखी प्रखंड कार्यालय के सभागर में पंचायतों में योजनाओं की जांच के लिए प्रतिनयुक्त पदाधिकारियों के साथ एडीएम रमण कुमार सिन्हा ने गुरुवार को समीक्षात्मक बैठक की। इसके बाद सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे। जिसके बाद डीएम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। बता दें की डीएम द्वारा सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता को बरकरार रखने व जनहित में संचालित सरकारी योजनाओं को सौ प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए टीम बनाकर जिले के सभी प्रखंडों के प्रत्येक पंचायतों की जांच कराई जा रही है। इसी आदेश के आलोक में गुरुवार को बिंदुसार बुजुर्ग पंचायत में जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र, भटवलिया पंचायत में अपर अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक चंदन ने विद्यालय, उखई पंचायत में उप समाहर्ता भूमि सुधार संजय कुमार ने एमडीएम योजना, पचरुखी पंचायत में जिला मलेरिया पदाधिकारी एमआर रंजन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच की।

महुअरी के गांवों में सात निश्चय योजना की ली गई जानकारी

इसी तरह महुआरी पंचायत में जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार झा ने जन वितरण प्रणाली की दुकान, हरदिया पंचायत में जिला योजना पदाधिकारी अनिरजंन कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की नली गली योजना, सहलौर पंचायत में श्रम अधीक्षक ने हर घर नल का जल योजना, सुरवाला पंचायत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कैसर जमाल ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की नली गली योजना की जांच की। इसके अलावा शम्भोपुर पंचायत में वरीय उपसमाहर्ता कुमारी मनीषा ने आंगनबाड़ी केंद्र, पपौर पंचायत में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने जन वितरण प्रणाली की दुकान की जांच की।

खबरें और भी हैं...