पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौसम ने बदला मिजाज, बासंती हुआ शहर का आसमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ये तस्वीर है पटना के कारगिल चौक की। मौसम ने जैसे ही मूड बदला शहर के बीचों-बीच स्थित इस जगह की सूरत ही बदल गई। हर आने-जाने वाला कुछ पल ठिठक कर इस पल को अपनी आंखों में उतार लेना चाहता था। नीले आसमान के कैनवास पर जब शाम के सूर्यास्त से लालिमा उठा कर बादलों के ब्रश ने दृश्य उकेरा तो हर कोई प्रकृति की आभा में खो गया। आम के पेड़ पर बौराये मंजर की खुशबू और कोयल की कूक ने माहौल को और भी रोमांटिक बना दिया। कई जोड़े इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए तो कुछेक ने अपने साथी के साथ सेल्फी ली। जवां दिलों की धड़कन को मौसम के इस रूप ने धड़का दिया और वो इसे घंटों एकटक निहारते रहे। फोटो... आशीष
खबरें और भी हैं...