बारिश होने से मौसम में बढ़ी ठंड, दो दिन और बरसेंगे बादल
जिले में हो रही बेमौसम बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज हवा चलने से ठंड का प्रभाव ज्यादा बढ़ गया है। शुक्रवार के दिन सुबह बारिश होने व लगभग 18 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने से तुफान आने की आशंका से लोग आशंकित हो गए। काले बादलों को समेटे बादलों ने सुबह से लेकर दिन भर रूक रूक कर बारिश का एहसास लोगों को कराया। वही दिन की आर्दता 74 प्रतिशत मापी गई।
हालाकि दिन में एक बार दोपहर के समय बादलों के छटने व सूर्य के तेवर कड़े भी देखने को मिला लेकिन फिर बादलों के छाने के बाद दोपहर में भी शहर से लेकर गांव के कई इलाकों में बारिश हुई। शुक्रवार को दिन का तापमान 24 डिग्री व रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश होने से शहरों में कीचड़ व सड़कों पर चलना एक बार फिर मश्किल हो गया। सबसे अधिक परेशानी छपरा से शहर में आने वाले लागों को उठानी पड़ी। टूटी सड़कों व जगह जगह सड़कों पर बने कुडनुमा गढ्ढों में कई वाहनों के चक्के फंसते नजर आए। लोग इस बारिश से काफी परेशान हुए। पूरे दिन में हुई बारिश का आकलन करने पर 13 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इस बारिश से अगले मौसम में की जाने वाली सब्जी की खेती आदि के भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। जिससे सब्जी की महंगाई से लोगों को निजात नही मिलने वाला है। वहीं तैयार रबी फसलों के भी नष्ट होने से उत्पादन काफी प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
तीन दिन बारिश होने का जारी हुआ है अलर्ट: मौसम विभाग के द्वारा जारी आदेश के बाद जिले के लोगों व किसानों के सामने विकट स्थिति देखी जा दरही है। बारिश से सबसे अधिक किसान परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञनिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अभी मौसम में पश्चिमी विछोभ का असर बना हुआ है। जो रविवार तक बना रहेगा। साेमवार तक मौसम साफ होने के चांस दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे बुधवार के बाद ही मौसम पूरी तरह से साफ होगा अौर दिन भी बेहतर होंगे।
अगले पांच दिन का तापमान
शनिवार 24 डिग्री 16 डिग्री सेल्सियस
रविवार 27 डिग्री 15 डिग्री सेल्सियस
सोमवार 28 डिग्री 15 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 29 डिग्री 15 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 30 डिग्री 16 डिग्री सेल्सियस