बिहटा के जीजे कॉलेज स्टेडियम के निर्माण में हुई थी अनियमितता
खेल विभाग की टीम ने स्वीकार की बात
जीजे कॉलेज के खेल मैदान पर निर्मित स्टेडियम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। नाै साल पूर्व बने इस स्टेडियम में गड़बड़ी की जांच करने शुक्रवार को कला संस्कृति एवं खेल विभाग के निदेशक डॉ संजय सिन्हा, उपनिदेशक मिथलेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार आदि पहुंचे। जहां जांचोपरांत स्टेडियम निर्माण में घोर अनिमियता का मामला सामने आया। मौके पर कला संस्कृति एवं खेल विभाग के निदेशक डॉ संजय सिन्हा ने कहा कि खेल मंत्री के निर्देश पर जांच टीम को गठित की गई है। स्टेडियम का निर्माण नौ साल पूर्व शुरू किया गया था। लेकिन, स्टेडियम के निर्माण में उसके स्वरूप और निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती गई थी। जांच जारी है जांच के बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर स्टेडियम निर्माण में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने कहा कि इसकी रिपोर्ट को सरकार को हम देंगे।