पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Siwan News There Will Be Special Worship Of Lord Shri Ram From 25 March To 2 April Preachers Coming From Four Places

25 मार्च से 2 अप्रैल तक होगी भगवान श्रीराम की विशेष पूजा, चार स्थानों से आ रहे हैं प्रवचनकर्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के गांधी मैदान श्रीराम जन्मोत्सव समिति के द्वारा 25 मार्च से 02 अप्रैल तक भगवान श्रीराम के पूजा अर्चना के अलावा प्रवचन कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजित समिति के सदस्य जुट गए हैं। इसमें प्रवचन करने के लिए जौनपुर, जबलपुर, रोहतास, वृदावन धाम सहित अन्य स्थानों से प्रवचनकर्ताओं की टीम पहुंच रही है। समिति के अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता सुनील दत्त शुक्ल ने समिति के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में गुरुवार को शहर के राजेंद्र पथ स्थित समिति के कार्यालय से श्रीराम जन्म उत्सव समिति के प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। समिति के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्रतीक है। प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा और लोगों से अपील किया जाएगा कि गांधी मैदान में आयोजित जन्मोत्सव में उपस्थित होकर प्रवचनकर्ताओं के अमृतमय वचन का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इसमें जौनपुर से पंडित दिनेश कुमार मिश्र, जबलपुर से मानस पियूष आस्था दूबे, रोहतास से पंडित विनोद कुमार पाठक और वृदावन धाम से आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय भाग ले रहे है। मौके पर वरीय अधिवक्ता शिवनाथ सिंह, प्रमित कुमार गोप, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, राजेंद्र कुमार मुन्ना, कोषाध्यक्ष बबलू सरैया, सुधीर जायसवाल, कृष्णा, सतीश, मनीष, पंकज कुमार, मंटू कुमार, सुशंात दूबे, राकेश कुमार, विनोद कुमार मौजूद रहे।

प्रचार रथ को रवाना करते समिति के अध्यक्ष व अन्य
खबरें और भी हैं...