पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मसौढ़ी में शिक्षिका के बंद घर से एक लाख के गहने और नकद ले उड़े चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतुहा | स्थानीय को-ऑपरेटिव कॉॅलोनी के एक बंद घर से नकद सहित करीब एक लाख रुपए के गहने चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित घर मालिक बीएमपी जवान सुधीर कुमार सिंह के पुत्र नीरज कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि नौ मार्च को नीरज कुमार अपने घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव पचरूखिया चला गया था। गुरुवार की सुबह जब गांव से लौटकर घर पहुंचा तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है तथा कमरे से दो हजार रुपए नकद सहित एक लाख रुपए के गहने गायब हैं। पीड़ित के अनुसार चोरों ने इस घटना को अंजाम कमरे में लगे ताला को काटकर दिया है तथा घर में घुसने के लिए बांस की सीढ़ी का सहारा लिया है। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
खबरें और भी हैं...