पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली चोरी में तीन आटा मिल संचालकों पर जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना एसटीएफ व पुनपुन विद्युत विभाग की संयुक्त छापामारी में पुनपुन व पिपरा थाना क्षेत्र स्थित तीन आटा मिल में छापामारी की गयी। जहां तीनों मिल के संचालकों द्वारा मीटर बाइपास कर मिल का संचालन किया जा रहा था।

मौके से तार समेत अन्य सामान को जब्त करते हुये तीनों मिल संचालकों के ऊपर चार लाख सनतावन हजार सतासी रुपए का भारी भरकम जुर्माना किया गया है। साथ ही पुनपुन के सहायक अभियंता चंदन कुमार मिश्र ने इस संबंध में तीनों के खिलाफ संबंधित थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार पुनपुन बाजार में स्थित कृष्णा कुमार व मनोहर गुमटी के पास स्थित महेश साव एवं पिपरा थाना के नेवां स्थित सीताराम साह के संचालित आटा मिल में मीटर बाइपास कर बिजली का उपभोग करते हुये पकड़ा गया है। सहायक अभियंता चंदन कुमार के मुताबिक तीनों संचालकों पर क्रमशः 15187 रूपये, 197495 रूपये एवं 244405 रूपये का जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

दानापुर में 70 हजार रुपए का जुर्माना

दानापुर। पेसू के विद्युत अभियंता प्रभु कुमार पाठक के नेतृत्व में नासरीगंज पठानटोली में छापेमारी की गई । जहां मो. शरीफ के घर मीटर बाइपास कर घर में बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था । इस मामले में दीघा विद्युत अभियंता ने उपभोक्ता के खिलाफ 70473 रुपये का जुर्माना लगाते हुए दानापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है ।
खबरें और भी हैं...