पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना में स्वाइन फ्लू के और 3 मरीज मिले, अब तक छह लोग पीड़ित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी में स्वाइन फ्लू के तीन और मरीज मिलने से पीड़ितों की संख्या छह पहुंच गई है। तीन मरीजों में एक गायघाट जबकि दूसरा मच्छरहटा का रहने वाला है। तीसरा हरनौत का निवासी है। वह जगदीश मेमोरियल हॉस्पिटल में अाईसीयू में भर्ती है। सिविल सर्जन डॉ. अारके चौधरी ने बताया कि मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिजनों को भी दवा दे दी गई है। हॉस्पिटल के डॉ. अालोक ने बताया कि वह 11 मार्च को भर्ती हुअा। शुक्रवार को जांच में पता चला कि वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित है।

खबरें और भी हैं...