नगवां में हुई मारपीट में 3 महिलाएं घायल
नगवां में शनिवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल हाे गईं। घायलों में नैशा खातून, खैमुल व जैतून िनशां हैं। महिलाओं को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। नैशा खातून ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि वह अपनी जमीन पर करकट का घर बनाकर रहती है। शनिवार की सुबह पड़ोसी मीना खातून, ईशु मियां, सोनवली बीबी, हाकिम मियां, हलिमन बीबी, सैरून बीबी, पन्ना बीबी ने हमला कर उसे उजाड़ दिया। घर में रखे 25 हजार रुपए व सामान लेकर भाग गए। विरोध करने पर इनलोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। ईशु मियां ने चाकू से वारकर जैतून को घायल कर दिया।
मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज
भगवानपुर हाट: माघर बाजार के एक दुकानदार के साथ मारपीट की गई है। घायल दुकानदार संतोष कुमार चौबे ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने अमलेश साह, राजेश साह, मुकेश साह व अन्य लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।