जीवन में हरियाली लाने के लिए करें ईख की खेती, बढ़ेगी आय : डॉ. मंडल
ईख व्यावसायिक फसल है। इससे सारण प्रमंडल के किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। यहां की मिट्टी इसके लिए उपयुक्त है। ये बातें रामाशीष वर्मा फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा ने मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना वर्ष 2019 - 20 के तहत गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी में भारत शुुगर मिल द्वारा आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए कही । तपी प्रसाद उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित इस शिविर में केंद्र प्रभारी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एआर कुमारी व एसके मंडल ने किसानों को गन्ना की खेती करने के आधुनिक विधि सिखाई। मौके पर टीएस यादव, गन्ना प्रबंधक संजय मिश्र, एसके राव, धर्मेन्द्र कुमार और सुशांत पांडेय ने किसानों के प्रश्नों के जवाब दिए।
विद्यालय के परिसर में आयोजित इस शिविर में केंद्र प्रभारी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.एआर कुमारी व एसके मंडल ने किसानों को गन्ना की खेती करने के आधुनिक विधि सिखाई। मौके पर टीएस यादव, गन्ना प्रबंधक संजय मिश्र, एसके राव, धर्मेन्द्र कुमार और सुशांत पांडेय ने किसानों के प्रश्नों के जवाब दिए।
कार्यक्रम में शामिल अतिथि व अन्य