पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाथीदह जंक्शन पर टिकट के लिए ज्यादा पैसे लिए, विरोध किया तो दुर्व्यवहार किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाथीदह जंक्शन से एक बार फिर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। हालांकि यह सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है जिस वजह से पिछली बार लंबे वक्त से जमे स्थानीय रेलकर्मियों का सामूहिक तबादला भी रेल प्रशासन ने किया था, इससे कुछ दिनों तक तो लगाम लगी थी, पर फिर सबकुछ पूर्ववत हो गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना के राजोपुर निवासी संजय प्रसाद गुप्ता ने हाथीदह से जसीडीह का टिकट लिया। टिकट पर 75 रुपए अंकित थे फिर भी उनसे 90 रुपए रेलकर्मी अरविंद कुमार ने वसूली की। जब उन्होंने बाकी पैसे मांगे तो उन्होंने यात्री को दुर्व्यवहार कर भगा दिया और खुद भी काउंटर छोड़कर लापता हो गया।

शिकायत दर्ज होने के बाद जागा प्रशासन

इसके बाद पीड़ित यात्री ने स्टेशन मास्टर से कंप्लेन बुक मांग कर उसमें अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई। बाकी रेलकर्मियों ने अरविंद को लगातार फोन किया कि आकर उनके पैसे वापस कर दे पर उसने किसी की नहीं सुनी।

आरोपी कर्मी और अन्य रेल कर्मचारियों के विरुद्ध कई बार अवैध वसूली शिकायतें आ चुकी हंै पर किसी ने अबतक कोई लिखित नहीं दिया था इसलिए कार्रवाई नहीं हो पा रही थी लेकिन इस बार लिखित आवेदन मिल गया है, कार्रवाई होगी।
मोहम्मद जफरुल्लाह खान, जीआरपी थानाध्यक्ष

बाढ़ आरपीएफ ने पटरी के किनारे ताश खेल रहे उचक्कों को खदेड़ा

बाढ़ | रेल पुलिस ने शुक्रवार को रेल पटरियों पर असामाजिक तत्वों के बैठे होने की सूचना पर जांच के लिए पहुंची। इस दौरान बाढ़ कोर्ट हाल्ट के पास ट्रैक किनारे और ट्रैक पर बैठ ताश खेल रहे छह लोगों को खदेड़ दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस ओर आरपीएफ का ध्यान नहीं है न ही वह कार्रवाई करती है। यहां पर उचक्कों का गिरोह दिनभर ताश खेलता है। आरपीएफ की उदासीनता से असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा और किसी दिन बड़ी घटना के लोग शिकार हो सकते हैं।

पैसेंजर ट्रेन से अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

फतुहा | शुक्रवार की शाम प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ी इस्लामपुर-पटना सवारी गाड़ी से रेल पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है। पुलिस ने यह शव ट्रेन के यात्रियों की सूचना पर बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए रेल पुलिस ने यात्रियों व स्थानीय लोगों से संपर्क किया पर उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ट्रेन में वृद्ध की मौत कैसे हुई है, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि वह अकेला सफर कर रहा होगा और अचानक उसकी मौत हो गई होगी।

तारेगना में ट्रेन से कट कर 45 वर्षीय अधेड़ की मौत
खबरें और भी हैं...