पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिवक्ता की हत्या के विरोध में मार्च निकाला, काम से अलग रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वरीय अधिवक्ता बिहार बार कांउसिल के को चेयरमैन कामेश्वर पांडेय की हत्या के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी स्थानीय अधिवक्ताओं ने स्वयं को न्यायिक कार्य से अलग रखा। इस मौके पर स्थानीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह अशोक के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में विरोध मार्च भी निकाला गया। इस कारण आज भी किसी मुकदमे की पैरवी नहीं हो सकी। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने, परिवार के एक सदस्‍य को नौकरी देने एवं सम्मान जनक मुआवजा देने की मांग सरकार से की। मौके पर संघ के महासचिव अजीत कुमार, अधिवक्ता लोकेश आनंद, कृष्ण मोहन प्रसाद, अनिल कुमार, कुमार गौरव, पुण्‍यदेव पंडित, अरुण केसरी, लोकेश कुमार, अजय सिंह, चंद्रकांत मिश्रा, सत्येंद्र पासवान, चंद्रकेत सिंह चंदेल, विनोद कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...