पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व मंत्री मोतीलाल सिन्हा ‘कानन’ को विधानसभा में दी गयी श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना|विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने पूर्व मंत्री मोतीलाल सिन्हा ‘कानन’ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्हाेंने कहा कि कानन के निधन की सूचना पाकर वे मर्माहत हैं। कानन मृदुभाषी व कर्मठ समाजसेवी थे। वे आजीवन क्षेत्र की जनता की समस्याओं के हल के लिए प्रयासरत रहे। वे हर मंच पर क्षेत्र की समस्याओं को पूरी गंभीरता से उठाते रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनके निधन पर शोक जताते उन्हें कर्मठ नेता और मृदुभाषी बताया।

पूर्व मंत्री मोतीलाल सिन्हा ‘कानन’ का मंगलवार की रात हाजीपुर में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। स्व. कानन हाजीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 1969, 1972 व 1985 में बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। तत्कालीन कांग्रेस सरकार में वे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के रूप में बखूबी अपनी जिम्मेवारी निभायी। उधर, स्व. कानन का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह 11:30 बजे में बिहार विधानसभा परिसर में लाया गया। यहां स्पीकर की ओर से विधानसभा के सचिव बटेश्वर नाथ पांडेय ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
खबरें और भी हैं...