पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाश से यौन संबंध बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में एक व्यक्ति की हत्या कर शव के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने वाले दो आरोपितों को दिल्ली पुलिस ने पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया। बिहार व झारखंड के रहने वाले ये आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए थे। दोनों का पटना में ठिकाना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस यहां आई। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि मृतक की बहन ने पुलिस को बताया था कि उसने दो लोगों को शव निकालने की कोशिश करते देखा था और जब उसने उनसे पूछताछ की, तो वे मौके से भाग गए। मृतक की बहन को इन्हीं दोनों पर हत्या का शक है। पूछताछ में आरोपितों ने दिल्ली पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम को शराब पी रहे थे। उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर गरमागरम बहस छिड़ गई। उसके बाद उसका गला घोंट दिया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया।

खबरें और भी हैं...