पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शौच कर लौट रहे दो भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, सड़क जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के पिपरहिया बाबा ब्रह्मस्थाान के पास ट्रक की ठोकर से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक जतौर पिपरहिया बाबा ब्रह्मस्थान के पास रहनेवाले रामनक्षत्र प्रसाद के पुत्र रवि कुमार (25 वर्ष) अपने भाई पिंटू के साथ शनिवार सुबह शौच के बाद घर आ रहा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इससे रवि के सिर के कई टुकड़े हो गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबिक पिंटू घायल है। ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। परिजन व ग्रामीणों ने पिंटू का ईलाज निजी चिकित्सक से करवा कर पीएचसी भेजा। ग्रामीण रवि के शव को सड़क पर ही रख सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार एसआई विनोद कुमार सहित मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराते हुए सड़क जाम हटवाया। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों के मुवावजे की मांग पर सीओ राकेश कुमार ने अंचल निरीक्षक तारकेश्वर पांडेय को मौके पर भेज कर पारिवारिक लाभ शीघ्र देने का आश्वासन दिलाया। थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। रवि कैंसर से पीड़ित था। एक सप्ताह पहले ही उसका इलाज करा घर आये थे।

गुठनी में मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
खबरें और भी हैं...