बीए पार्ट टू की परीक्षा के लिए बने दो केंद्र
}परीक्षा में 4500 परीक्षार्थी होंगे शामिल
जयप्रकाश विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित स्नातक वर्ष 2017- 20 की पार्ट टू की परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसके लिए शहर के दो महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। स्नातक की परीक्षा 19 मार्च से 25 मार्च तक होगी। वहीं सब्सिडियरी व सामान्य की परीक्षा 27 मार्च से 9 अप्रैल तक होगी। डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 6 तथा जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज में 6 कॉलेजों के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी। इसके लिए इन परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारिया की जा रही है। परीक्षा में कड़ाई से परीक्षा के लिए समुचित मात्रा में वीक्षकों की तैनाती की जा रही है। वहीं कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी भी लगाए जा रहे हैं। वही परीक्षा हॉल में प्रकाश की व्यवस्था के लिए लाईटिंग व पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराने में कॉलेज प्रशासन लगा हुआ है। स्नातक परीक्षा शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर दो पालियो में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मीनट से 12 बजकर 30 मीनट तक होगी। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी।