बाबा चौक के पास दो गुटों में भिड़ंत, रोड़ेबाजी
पटना|पाटलिपुत्र थाना इलाके के बाबा चौक के पास दो गुटों में बुधवार की रात भिडंत हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर रोड़ेबाजी हुई। घटना में तीन चार लोग रोड़ा लगने से घायल भी हो गए।रोड़ेबाजी होते ही दुकानें बंद होने लगी। अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी लोग वहां से फरार हो गए। थानेदार एसके शाही ने बताया कि दो गुटों में झगड़ा हुआ था। किसी पक्षों की ओर से शिकायत नहीं की गई है। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया था।