पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छत सेे गिरे सिसवन के दो मजदूराें की पानीपत में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिसवन थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी दो मजदूरों की छत से गिरकर हरियाणा में मौत हो गई। दोनों हरियाणा के पानीपत में अल्यूमिनियम कम्पनी में मजदूरी करते थे। मृतक इसी गांव के जगदीश यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव व रामप्यार राम का पुत्र शैलेन्द्र राम थे।

मौत की खबर मिलने के बाद नवलपुर गांव में परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि दोनों लगभग डेढ़ महीने पहले मजदूरी करने हरियाणा गये थे। होली की सुबह दोनों मजदूर फैक्टरी परिसर में स्थित अपनी तीन मंजिला आवास पर मौज- मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को ले दोनों में बकझक हो गई व दोनों छत से गिर पड़े। इससे दोनों के पेट में बाउंड्री पर लगा नुकीला सरिया घुस गया। इससे वीरेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शैलेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डाक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। दोनों मृतकों के परिजन शव को लाने के लिए पानीपत के लिए रवाना हुए। संवाद प्रेषण तक परिजन दोनों का शव ले गांव के लिए रवाना हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...