पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगवानपुर हाट में सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय के सामने मंगलवार शाम करीब चार बजे के आस-पास सहाजितपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल घर जा रहे राजगीर रामपुर पांडेय टोला गांव के मंजूर आलम को धक्का मार दिया। इससे बाइकसवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसमें सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोलुहा गांव के जय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा पीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...