पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीतामढ़ी में मॉब लिंचिंग: कारोबारी को लूटने के प्रयास पर भीड़ ने दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंबोलिक इमेज - Dainik Bhaskar
सिंबोलिक इमेज
  • घर से निकलते ही आरोपियों ने कारोबारी को घेर लिया, एक ने पिस्तौल की बट से हमला किया
  • इतने में भीड़ जुट गई और दोनों को लाठी-डंडे से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी में कारोबारी को लूटने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना मंगलवार सुबह सोनबरसा के हाईस्कूल के पास घटी। कारोबारी रामबाबू महतो अपने घर से सीतामढ़ी की ओर जा रहे थे, तभी दोनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लूटने की कोशिश करने लगे। 


एक आरोपी ने पिस्तौल की बट से मारकर रामबाबू को जख्मी कर दिया। इसी दौरान स्थानीय लोग जुट गए और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। लोगों को देख दोनों भागने लगे। लोगों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और लाठी-डंडे से इतना पीटा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...