पटना सिटी| बाइक चोरी कर बेचने के फिराक में घूम रहे दो युवकों खजूरबन्ना का मुकरम अंसारी व पत्थर की मसजिद के अहमद अशरफी को सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने लाेगाें के सहयोग से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आंबेडकर कॉलोनी के संतु कुमार की बाइक घर के पास से ही चोरी चली गयी थी।