अज्ञात वाहन के ठोकर से जख्मी
बाढ़ | पंडारक थाना क्षेत्र के मामारखा बाद गांव के समीप एनएच पर अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार देने के कारण एक बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बाइक सवार जा रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया गया।