पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जबतक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होगी, तबतक देश व समाज मजबूत नहीं होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय बाढ़, सुखाड़ और कटाव पर संघर्ष मोर्चा के बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ इकाई के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दानापुर स्थित हिंदू मुस्लिम एकता भवन में महिला सशक्तीकरण विषय पर एक दिवसीय सेमिनार संपन्न हुआ। अध्यक्षता बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शोभा देवी ने किया। संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भजन सिंह यादव ने किया। महिला ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्षा अनीता सिन्हा, सुमन सिंह, प्रदीप प्रतिमा यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के बिहार प्रदेश के संयोजक डॉ. मुख्तार उल हक, बाल संरक्षण अधिकार के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, कर्नल आदि सिंह, अदनान अकेला अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन भी किया।

खबरें और भी हैं...