20 किलोवाट तक का एलटी कनेक्शन लेने पर पहले नहीं जमा करना हाेगा शुल्क
बिजली का 20 किलोवाट तक का एलटी कनेक्शन लेने के लिए अावेदन देने वालाें काे काेर्इ शुल्क पहले जमा नहीं करना है। सुविधा एप के माध्यम से अावेदन देना हाेगा। परेशानी हाेने पर डिविजन कार्यालय में जाकर सुविधा एप के माध्यम से अाॅनलाइन अावेदन किया जा सकता है। अावेदन की जांच के लिए बिजलीकर्मी अावेदक के घर जाएंगे। जांच के बाद कनेक्शन लगा देंगे। यदि पोस्टपेड मीटर लगता है, ताे सिक्याेरिटी मनी के साथ अन्य शुल्क किस्त में बिजली बिल के साथ भेजा जाएगा। यदि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगता है, ताे सिक्याेरिटी मनी की जरूरत नहीं है। अावेदन शुल्क अाैर लाइनमैन के शुल्क की किस्त राेज कटेगी। अबतक यह सुविधा केवल कैंप में कनेक्शन लेने के लिए अावेदन देने वालाें काे मिलती थी। सामान्य तरीके से कनेक्शन लेने के लिए अावेदन देने वाले लाेगाें काे सिक्याेरिटी मनी, अावेदन शुल्क जीएसटी के साथ अाैर कनेक्शन देने के लिए घर जाने वाले लाइनमैन का शुल्क पहले जमा करना पड़ता था।
पोस्टपेड मीटर पर लगेगी सिक्याेरिटी मनी
20 किलोवाट तक के लिए थ्री फेज कनेक्शन के लिए अावेदन देना हाेगा। सिंगल फेज पर महज 7 किलोवाट तक का कनेक्शन मिलता है। यदि दुकान, माॅल, कार्यालय है ताे गैर घरेलू उपभोक्ता की श्रेणी में अाएंगे। अगर पाेस्टपेड मीटर लग रहा है ताे 1300 रुपए प्रति किलोवाट के हिसाब से सिक्याेरिटी मनी जमा करनी हाेगी। इसके साथ ही अावेदन शुल्क 200 रुपए के साथ जीएसटी अाैर 900 रुपए कनेक्शन देने के लिए जाने वाले लाइनमैन का शुल्क देना हाेगा। यदि अाप घरेलू उपभोक्ता हैं ताे 7 किलोवाट तक के सिंगल फेज के लिए 800 रुपए प्रति किलोवाट के हिसाब से सिक्याेरिटी मनी जमा करनी हाेगी। इसके साथ अावेदन शुल्क 25 रुपए के साथ जीएसटी अाैर 400 रुपए कनेक्शन देने के लिए जाने वाले लाइनमैन का शुल्क देना है।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर सिक्याेरिटी मनी नहीं
यदि अाप नया कनेक्शन लेने के लिए अावेदन दे रहे हैं। बिजली कंपनी अापके घर, कार्यालय, दुकान में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रही है ताे अापकाे काेर्इ सिक्याेरिटी मनी नहीं देनी हाेगी। गैर घरेलू थ्री फेज कनेक्शन लेने पर सिर्फ अावेदन शुल्क 200 रुपए जीएसटी के साथ अाैर कनेक्शन लगाने के लिए जाने वाले लाइन मैन का शुल्क 900 रुपए देना हाेगा। घरेलू उपभाेक्ताअाें काे सिंगल फेज कनेक्शन लेने के लिए सिर्फ अावेदन शुल्क 75 रुपए जीएसटी के साथ अाैर कनेक्शन लगाने के लिए जाने वाले लाइन मैन का शुल्क 400 रुपए देना हाेगा।