काेईलवर पुल पर 15 से 24 तक हर बुध व रवि काे नहीं चलेंगे वाहन
काेईलवर पुल के उत्तरी लेन पर 15 से 24 मार्च के बीच हर बुधवार व रविवार काे राेड ट्रैफिक बंद रहेगा। यानी इस ओर से वाहनाें का परिचालन नहीं हाेगा। पूर्व मध्य रेल की अाेर से जारी अधिसूचना के जरिए लोगों को यह सूचित किया गया है। दरअसल, मुगलसराय से झाझा तक मेन रेल लाइन काे 130 किमी की रफ्तार से ट्रेन चलाने लायक बनाने की कड़ी में जगह-जगह जरूरी बदलाव हो रहा है। अभी हाल ही में एक स्पेशल ट्रेन का स्पीड ट्रायल हुअा है। इसी क्रम में काेइलवर पुल के उत्तरी लेन के राेड क्राॅस गर्डर बदलने के लिए राेड ट्रैफिक काे बंद करने का निर्णय हुअा है।