हर्षोल्लास के बीच पारंंपरिक हाेली का दिखा नजारा
होली का त्यौहार सोमवार मंगलवार को हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस बार भद्रा नहीं होने के कारण लोगों ने अपनी सुविधा को ध्यान में रखते हुए शाम से ही शुभ मुहूर्त मे होलिका दहन करना शुरु कर दिया था। शहर के कई इलाकों में पूरे विधि विधान के साथ होली मनायी गयी। कदमकुआं चुड़ी मार्केट में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया गया।
गोबर से बने गोयठा, कपूर, इलाइची और हुमाद डाला गया। धान एवं चने की बालियां भी चढ़ायी गयी। होलिका दहन में इन्हें भून कर प्रसाद के रुप में सभी के बीच वितरित किया गया। शहर की कई जगहों पर महिलाएं समूह में होली पूजन करने निकली। पूरे मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया। शहर से सटे आसपास के इलाकों में धुलण्डी भी खेली गयी। होलिका दहन को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही।
मंगलवार की सुबह से ही शहर की विभिन्न जगहों पर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ होली मनायी गयी। सुबह से ही बच्चों के साथ युवक एवं युवतियां की अपनी टोली बनाकर घर से निकले। सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। साथ ही गले लगाकर होली के साथ नववर्ष की बधाई भी दी। बुजुर्गों ने होली की महत्ता के बारे में बताया।
कई जगह डीजे की धुन पर युवाओं ने मनायी होली : शहर के सिपारा, मीठापुर, कुर्जी, राजीव नगर, फुलवारी आदि जगहों पर बच्चे एवं युवा डीजे पर होली के फिल्मी गानों पर नाचते-झुमते दिखायी दिए। साथ ही अबीर-गुलाल एवं फूलों को हवा में उड़ाकर जमकर डांस किया। वहीं महिलाओं ने घरो में विभिन्न तरह के लजीज व्यंजन भी बनाए। नाचते-गाते युवाअों की टोली ने घर-घर जाकर पकवान का आनंद उठाया और बड़ों के पैर में अबीर लगाकर स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद लिया।
फोड़ा मटका, फाग गीतों पर हुआ धमाल
पटना सिटी | बुधवार को कई स्थानों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता हुई। युवाओं की टोली फाग के गीतों पर जम कर धमाल मचाया और होली का बसियौरा मनाया। हाजीगंज, दादर मंडी गुलजारबाग में तुलसी मंडी, मीना बाजार जल्ला रोड, खजुरबन्ना, त्रिपोलिया, पटनदेवी चौराहा, मदरसा गली जैसे स्थानों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता हुई।
अदालतगंज