पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब बेचने के आरोप में सब्जी व्यवसायी को जेल विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चनचौरा बाजार के समीप डीबी में होली के दिन शराब के एक मामले में सब्जी दुकानदार जगलाल चौधरी की गिरफ्तारी के मामले में सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीणों ने मांझी- बरौली मुख्य पथ को जामकर घंटों स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण स्थानीय थाना प्रशासन को कोसते हुए नजर आए। सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में लगातार शराब का धंधा हो रहा है पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है। दोषी को गिरफ्तारी के बजाय पुलिस निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। मंगलवार को जगलाल चौधरी जो कि एक सब्जी व्यवसाई है। उसको पुलिस ने शराब के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगा थाने पहुंची महिला

मैरवा| कैथवाली निवासी एक महिला ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने इस आशय का आवेदन मैरवा थाने में दिया है। पीड़िता कैथवली निवासी सविता देवी है। उसने अपने पति द्वारा शराब के नशे में प्रायः मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह मैरवा के डोमडीह की निवासी है। उसकी शादी 9 माह पूर्व कैथवाली के रंजन सिंह के साथ हुई थी। उसका पति उससे दहेज कम लाने को लेकर रोज शराब पीकर मारपीट करता है। रविवार की रात को भी उसके पति ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसे रेफरल अस्पताल मैरवा में इलाज कराना पड़ा। उसके सास तथा ससुर भी इस काम में उसका साथ देते हैं। उसने अपने पति पर दूसरी शादी का भी आरोप लगाया है।

दरौंदा के चनचौरा बाजार में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...