होली में घर बंद कर गए थे गांव, चोरों ने ताला तोड़कर डेढ़ लाख की संपत्ति उड़ाई
रूपसपुर थाना के कुसुमपुरम में अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर लाखों रुपए के समान उड़ा लिए । इस मामले में गृहस्वामी प्रेमदीप कुमार ने गुरुवार की रात थाना में चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है । पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि कुसुमपुरम में सुनील कुमार तिवारी के घर किराया पर रहते हैं। होली में अपने पैतृक गांव मधेपुरा गया हुआ था। मकान मालिक द्वारा फोन से सूचना दी गई कि आपके फ्लैट का ताला टूटा हुआ है। सूचना पाकर शाम में घर पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर दो लैपटॉप, एलईडी टीवी, प्रिंटर, पंखा, घड़ी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए के समान ले उड़े।
गुलजारबाग रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरी
पटना सिटी| गुलजारबाग स्थित रेलवे क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी विकास कुमार अाैर सियाराम कुमार मंडल के क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति गायब कर दी।
परिवार के सभी सदस्य गांव गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। विकास कुमार ने इस संबंध में आलमगंज थाना पुलिस को जानकारी दी है। पीड़ित का कहना है कि दो दिन पहले सूचना देने के बाद भी पुलिस ने अबतक जांच पड़ताल शुरू नहीं की है। चोरी गए सामान में एक एलईडी टीवी व गहने हैं।