पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवेक ने कहा- स्वामी सहजानंद के नाम पर हो बिहटा हवाई अड्डा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना | भाजपा नेता व राज्यसभा उम्मीदवार विवेक ठाकुर ने बिहटा हवाई अड्डा का नामकरण ख्यात किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने की बात कही है। वह गुरुवार को पटना हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विवेक का कहना था कि यह निर्णय तुरंत होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिलान्यास करने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रधानमंत्री तथा भाजपा के केंद्रीय व राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। बोले- मुझे जो भूमिका दी गई है, उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। उन्होंने जातीय कार्ड की बात को नकारा। बोले- ऐसा कोई कार्ड काम नहीं करता।
खबरें और भी हैं...