भटकती हुई युवती नौबतपुर पहुंची
शुक्रवार को एक 20 वर्षीय अज्ञात युवती कहीं से भटक कर नौबतपुर के पितवांस दरियापुर गांव में पहुंच गई।जब इस बात की जानकारी जैतीपुर पंचायत के मुखिया सुदर्शन पंडित को मिली तो उन्होंने उक्त युवती को ग्रामीणों की मदद से पंचायत भवन पिपलावां बुलवाया।इसके बाद नौबतपुर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाना ले आई। उससे पूछताछ जारी है। युवती कहां की है और यहां कैसे पहुंची,पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलवक्त युवती को थाना पर महिला पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है।