- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna News Water Life Greenery Will Be Seen In Gandhi Maidan 50 Children From Different Sectors Will Come From Every District
गांधी मैदान में दिखेगा जल-जीवन-हरियाली, हर जिले से आएंगे विभिन्न सेक्टर के चुने हुए 50 बच्चे
गांधी मैदान में जल-जीवन-हरियाली का दिखेगी। इसी थीम पर 22 से 24 मार्च तक गांधी मैदान में बिहार दिवस आयोजित की जा रही है। गुरुवार को शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा और अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने तैयारी की समीक्षा की। शिक्षा मंत्री ने बिहार दिवस की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। हर जिले से डीईओ और डीपीओ विभिन्न सेक्टर के चुने हुए 50-50 बच्चों लाने का निर्देश दिया गया है। तीनों दिन गांधी मैदान और एसकेएम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कोरोना वायरस को रोकथाम की जानकारी मिलेगी। आयोजन स्थल के साथ ही बच्चों को कलाकारों को ठहरने वाले स्थानों पर डॉक्टर की तैनाती कराने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न प्रखंड स्तर पर लड़कियों की बैंड प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन वाली टीम को यहां सम्मानित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता, कृषि, पशु व मत्स्य संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन व ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल होंगे। सभी विभागों के स्टॉल पर मुख्य योजना की लोगों को जानकारी मिलेगी। जल-जीवन-हरियाली योजना के 11 अवयव यहां दर्शाए जाएंगे। हर घर नल का जल योजना दिखेगी। अतिक्रमण मुक्त तालाब और कुआं दिखेगा। वाटर हार्वेस्टिंग के विभिन्न मॉडल प्रदर्शित होंगे। बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि आयोजन थीम की झलक हर प्रदर्शनी में निश्चित ही दिखना चाहिए। फूड स्टॉल पर बिहार सहित विभिन्न प्रदेशों के मशहूर व्यंजन का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। मुख्य मंच से प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
पुरस्कृत होगी बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम
जन शिक्षा पवेलियन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के एसआरजी, केआरपी और जिले की कला जत्था शामिल होंगे। जिले के सभी कला जत्था में से 12 बेहतर कलाकारों का चयन कर पटना भेजना है। पूर्व से चयनित 4 मास्टर ट्रेनर कलाकार और कम से कम 4 महिला कलाकारों का रहना अनिवार्य है। कलाकारों को ड्रेस व बाध्य यंत्र के साथ आना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक टीम को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें एक गीत और एल लघु नाटक की प्रस्तुति देनी है।
गांधी मैदान और एसकेएम में सांस्कृतिक कार्यक्रम
बिहार दिवस के मौके पर 22 मार्च को गांधी मैदान में सुखविंदर सिंह का गायन होगा। 23 मार्च को लव बंदिश फ्यूजन पेश करेगी सुजाता भट्टाचार्य। 24 मार्च को इंडियन आइडल फेम सलमान अली का गायन होगा। कृष्ण मेमोरियल हॉल में 22 मार्च को लक्ष्य मोहन व आनंद मोहन का गायन होगा। दूसरे दिन 23 मार्च को भोजपुरी गायिका चंदन तिवारी और गजल गायिका रंजना झा का कार्यक्रम होगा। अंतिम दिन 24 मार्च को निजामी ब्रदर्स कार्यक्रम पेश करेंगे। बैठक में बीईपी के एसपीडी संजय सिंह, प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह, जन शिक्षा निदेशक कुमार रामानुज, निदेशक शोध व प्रशिक्षण डॉ. विनोदानंद झा, डॉ. रविशंकर सिंह, किरण कुमारी, अमित कुमार, रमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।