जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने सरौती में शौचालय की जांच
सीवान| जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने शुक्रवार को पचरूखी प्रखंड क्षेत्र के सरौती में पहुंचकर धरातल पर शौचालय एवं स्वच्छता का जांच किया। पेय जल एवं स्वच्छ विभाग के सचिव परमेश्वर अय्यर के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले यहां पहुंचकर जांच पड़ताल किया। उसके बाद धरातल पर शौचालय निर्माण, स्वच्छता एवं अन्य जांच पड़ताल किया। सचिव परमेश्वर अय्यर ने ग्रामीणों से सबसे पहले जानकारी लिया कि शौचालय बनाकर उपयोग कर रहे है कि नहीं । इस पर लोगों ने कहा कि हमलोग इसका प्रयोग कर रहे है। कुछ लोगों ने पुछने पर सबसे पहले कहा कि शौचालय नहीं है। उसके बाद उन्होंने पुछा कि शौचालय आप लोग कहा जाते है इस पर कहा कि शौचालय में तब उन्होंने कहा कि आप क्यों इस तरह की बात बोले है।