चुनाव में जनता को क्या जवाब देंगे राजद-कांग्रेस : नंदकिशोर
पटना|पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद पर तंज कसा है। उन्हाेंने कहा कि राजद को कांग्रेस के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। राष्ट्रीय पार्टी का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए था। दोनों दलों के नेता कैसे आंखें मिला पाएंगे। साथ चुनाव में उतरेंगे, तो जनता को क्या जवाब देंगे?
उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के अंतर्मन का दर्द रह-रहकर बाहर छलक पड़ता है। उनकी मानें तो राजमाता विजया राजे सिंधिया ने उन्हें 1970 में जनसंघ में शामिल होने को कहा था। पर, वे नहीं गये। आज जब ज्योतिरादित्य सिंधिया जनभावना का सम्मान करते हुए भाजपा में आ गये, तो दिग्विजय सिंह को पछतावा हो रहा है कि काश उस समय वे राजमाता की बात मान लिया होते। ऐसा ही होता है। समय किसी का इंतजार नहीं करता। अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गयी खेत।