उपभोक्ता फोरम के खिलाफ कहां जाएं
पटना। प्रचार होता है- जागो ग्राहक जागो! मगर, बिहार के जिला उपभोक्ता फोरमों की हालत ग्राहकों को भगाने वाली है। पटना जिला उपभोक्ता फोरम में 4500 केस पेंडिंग हैं। प्रदेश में ऐसे 20000 कंज्यूमर फोरम की दौड़ लगा रहे हैं। कहीं अध्यक्ष हैं तो सदस्य नहीं। कहीं दोनों सदस्य हैं, लेकिन अध्यक्ष नहीं रहने के कारण फैसला नहीं हो सकता। तभी तो 17 जिलों में इस साल एक भी फैसला नहीं आया है। वर्ल्ड कंज्यूमर राइट्स डे के 10 दिन पहले से दैनिक भास्कर ने बिहार के जिला उपभोक्ता फोरमों की पड़ताल शुरू की, लेकिन एक दिन पहले तक जहानाबाद और मधेपुरा जिले में जब जाइए, कोई बताने वाला नहीं।