पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधेड़ की हत्या मामले में पत्नी ने दो पर किया केस, एक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की रात थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर एवं सिरसी गांव में हुए अलग अलग हत्याकांड में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है वहीं तीन अन्य लोगों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में बसंत कुमार नामक एक बच्चे की पथराव में चोट लगने से मौत हो गई थी वहीं सिरसी गांव में धर्मवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा के अनुसार पुलिस दोनों ही मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि धर्मवीर सिंह हत्याकांड में नामजद एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अन्य लोगों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। इन दोनों हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उधर, घटना के दो दिन बाद भी दोनों ही गांवों में हत्या को लेकर असर देखा गया। गांव में पुलिस का आना-जाना भी रहा। हालांकि गांव वाले कुछ भी खुलकर बोलने से परहेज करते रहे।

पुलिस पर फायरिंग मामले में 1 पर केस


बाढ़ | थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में पुलिस पर की गई फायरिंग मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । पुलिस ने बताया कि सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजेंद्र कुमार चौरसिया के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, 6 मार्च की संध्या में पुलिस को सूचना मिली थी कि बेढ़ना गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा है। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। इस बीच पुलिस को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगा, जिसके बाद पुलिस द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया । इसी बीच आरोपी द्वारा पुलिस बल पर फायर किया गया।

प|ी बोली- गली में खींच कर ले गया प्रताप और मार दी गोली


पुलिस ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि होली के दिन उसका पति हारो यादव अपने ग्रामीणों के साथ रंग-अबीर खेल शाम करीब पांच बजे के आसपास लौट रहा था। इसी बीच गांव के ही पास प्रताप दास के घर के सामने पीपल के पेड़ के पास उसका पति पहुंचा तो प्रताप दास एवं उसके पुत्र दोनों मिलकर उसके पति के गला में गमछा लगाकर खींचते हुए अपने गली में ले जाने लगे। गली में खींच कर ले जाने के बाद प्रताप दास ने अपनी कमर में खोंसी हुई पिस्तौल निकालकर उसके पति को गोली मार दी। पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति को घायल अवस्था में देखकर हल्ला करते हुए ग्रामीणों को बुलाने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ उक्त स्थान पर देखा तो उसके पति की मृत्यु हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि उक्त दोनों बाप-बेटे से मेरे गोतिया से पूर्व से विवाद था, जिसके कारण दोनों बाप-बेटा ने मिलकर उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

सिटी रिपोर्टर | पटना/बाढ़

बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिशमनचक गांव में होली के दिन अधेड़ हारो यादव की गोली मारकर की गई हत्या मामले में मृतक की प|ी पार्वती देवी के बयान पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

कैंप कर रही पुलिस

इधर, गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस गांव में कैंप कर रही है। वहीं कोई ग्रामीण इस मामले में कुछ खुल कर बोलने को तैयार नहीं दिखा। दूसरी ओर, मृतक के घर में मातम पसरा रहा। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन रहा। होली के मौके पर गांव में हुई इस घटना से गांव में वीरानगी दिखी।

बख्तियारपुर : युवक की हत्या मामले में महिला गिरफ्तार, 3 और हिरासत में

खबरें और भी हैं...