पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराधी की पिस्टल के साथ पत्नी राजेंद्रनगर से गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजेंद्रनगर पुल के पास से पुलिस ने खदेड़कर एक महिला को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आई महिला अपराधी बिल्ला साहनी की प|ी है। मंगलवार की शाम राजेंद्रनगर पुल के पास दो गुटों में झड़प हो गई। इसी बीच बिल्ला पिस्टल निकाल कर सभी को धमकाने लागा। उसने हवाई फायरिंग भी कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख बिल्ला अपनी प|ी को पिस्टल थमा वहां से फरार हो गया। बिल्ला की प|ी भी पिस्टल लेकर भागने लगी। पुलिस ने खदेड़कर बिल्ला की प|ी को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बिल्ला वहां से फरार हो गया। कदमकुआं थानेदार निशिकांत निशि ने कहा कि बिल्ला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कदमकुआं से पिस्टल
के साथ दो गिरफ्तार


कदमकुआं से पुलिस ने पिस्टल के साथ अपराधी विकास और मनीष को गिरफ्तार कर लिया। चूड़ी मार्केट के पास दोनों दुकानदारों को धमका रहे थे। इसी बीच किसी ने फोन कर पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी हैं...