यस बैंक में निकासी सीमा से हट सकती है 50 हजार की पाबंदी
पटना | डेबिट कार्ड से निकासी शुरू होने और एटीएम चालू होने के बाद यस बैंक के ग्राहकों को जल्द ही एक और बड़ी राहत मिल सकती है। ग्राहकों के लिए खाते से निकासी पर लगी 50 हजार की पाबंदी हटाई जा सकती है। आरबीआई के अधिकारियों के मुताबिक यह पाबंदी मार्च महीने में ही हट सकती है। पाबंदी हटाए जाने से ग्राहकों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।