पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनटीपीसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस बाबत पीड़िता द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि होली के दिन संध्या करीब पांच बजे के आसपास वह अपने घर का दरवाजा बंद कर घर में ही थी। इसी बीच कुछ लोग आए और दरवाजे को खटखटा कर आवाज देने लगे। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपियाें ने जबरन गाली गलौज करते हुए दरवाजे को खोल लिया और अंदर आकर उसके साथ बदसलूकी, गाली-गलौज करते हुए जबरदस्ती रंग लगा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...