अज्ञात वाहन से कुचल कर महिला की मौत
मोकामा | हाथीदह थाना क्षेत्र के हाथीदह जंक्शन के समीप सोमवार रात एक अज्ञात महिला की कुचल कर मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला अर्द्ध विक्षिप्त थी और सड़क पर इधर-उधर घूम रही थी कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हाथीदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि महिला का शव बुरी तरह कुचल चुका है और कोई कागजात बरामद नहीं होने के कारण पहचान भी नहीं हो पाई है।