बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला घायल
दरौंदा| दरौंदा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर सिरसांव गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से दरौंदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिंताजनक स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसेे पीएमसीएच रेफर किया गया है।। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के मंछा गांव निवासी काशीनाथ प्रसाद की 22 वर्षीय प|ी शोभा देवी अपने परिवार के साथ महाराजगंज की तरफ़ से मंछा जा रही थी। उसी समय सिरसांव गांव के समीप दरौंदा की ओर से महाराजगंज की ओर जा रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।