पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नवादा. बिहार के नवादा जिले में मंगलवार शाम एक मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना सिरदला थाना क्षेत्र के खुर्द करमा गांव की है।
पुलिस के बताया कि मंगलवार शाम खुर्द करमा गांव में एक बुजुर्ग की शव यात्रा निकाली जा रही थी। 17 लोग छत से शव यात्रा देख रहे थे। इसी दौरान छत का छज्जा गिर गया और 17 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लालकेश्वर यादव की पत्नी कालो देवी(40) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.